Giridih News: गर्भवती महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम, जानकर कांप जायेगी रूह

Giridih News: सरिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला केश्वारी की एक महिला की मौत सोमवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. सूचना मिलने पर सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के किए गिरिडीह भेजा.

मृतका सोनी देवी (25) के पिता बिरनी थाना क्षेत्र के सरंडा गांव निवासी लालो रविदास ने बताया कि सोमवार की रात उनकी पुत्री सोनी ने मोबाइल फोन के माध्यम से बताया कि उसके पति अजय रविदास तथा सास उसके साथ झगड़ा झंझट कर रहे हैं. वहीं सुबह सोनी की मौत हो होने की सूचना मिली.

खाट पर पड़ा था सोनी का शव, ससुराल वाले फरार

घटना के बाद नैहर के लोग केश्वारी पहुंचे तो देखा कि सोनी का शव खाट पर पड़ा था. ससुराल के सभी सदस्य फरार थे. इस बीच सरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी. लालो रविदास ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 1999 ईस्वी में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था. कुछ दिनों तक परिवार के सभी सदस्य ठीक-ठाक थे. लेकिन बाद में लड़ाई झगड़ा होने लगा. कई बार पंचायत भी हुई. बावजूद झगड़ा झंझट नहीं थमा. अंततः सोनी के पति के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया था वर्तमान में मामला कोर्ट में चल भी रहा है. उन्होंने आशंका जतायी है कि उनकी सोनी को उसके पति व सास ने जान से मार दिया है. वहीं बताया कि मृतका नौ माह की गर्भवती थी. उसके दो बच्चे जिसमें एक पुत्री तथा एक पुत्र भी है. घटना के बाद नैहर परिवार वालों में मातम का माहौल है.

आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी : थाना प्रभारी

सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला के मौत की सूचना मिलने पर सरिया पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. बताया कि अब तक किसी पक्ष ने थाना में घटना से संबंधित कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >