Giridh News :बैक टू स्कूल कार्यक्रम को ले निकली प्रभात फेरी

Giridh News :स्कूल रूआर-बैक टू स्कूल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बनियाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. इसमें अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गयी.

स्कूल रूआर-बैक टू स्कूल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बनियाडीह मध्य विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों ने बनियाडीह क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया. बच्चे शिक्षा के महत्व को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया. बताया गया कि यह कार्यक्रम 10 मई तक चलेगा. प्रभात फेरी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिनीता कुमारी, पूनम कुमारी, तनुजा सिन्हा, कुमारी मीनाक्षी, राजेश कुमार राम, दीपक कुमार, संजीव कुमार सहित बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >