सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज डालने का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार

सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज डालने का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार

गिरिडीह. व्हाट्सऐप ग्रुप में धार्मिक भावना भड़काने से संबंधित पोस्ट करने के आरोप में गांडेय थाना पुलिस ने गांडेय के घाटकुल के मो नासिर हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि व्हाट्सऐप के गांडेय विधानसभा ग्रुप में देवघर जिला के पथरोल थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर आपत्तिजनक मैसेज डाला गया था. इससे दूसरे धर्म के लोगों की भावना को ठेस पहुंची थी. दोनों समुदायों के बीच सद्भाव बिगड़ने की आशंका बन रही थी. मामले में गांडेय पुलिस ने मो. नासिर हुसैन के खिलाफ कांड संख्या-39/2024 पर भादंवि की धारा 153ए/188/505(2) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है. उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >