Giridih News :सकारात्मकता ही खुशहाल जिंदगी का आधार : बलजीत सलूजा

Giridih News :गिरिडीह में रविवार से खुशी मिशन की शुरुआत की गयी.लाइफ केयर हॉस्पिटल रांची और खुशी क्लास के तहत शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूल के चेयरमैन बलजीत सलूजा उर्फ ऋषि सलूजा ने हरी झंडी दिखाकर खुशी रथ को रवाना किया.

इससे पहले प्रदेश के 17 जिलों में इस मिशन की शुरुआत हो चुकी है. रवानगी के बाद 591वें खुशी चौपाल का भी आयोजन हुआ. चेयरमैन ऋषि ने कहा कि खुशहाल जिंदगी का आधार ही सकारात्मकता है. खुशी मिशन के संस्थापक मुकेश सिंह चौहान के द्वारा गांवों में खुशी चौपाल और स्कूल-कॉलेजों में खुशी क्लास लगाकर तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति के खिलाफ मुहिम चलाने का यह अभियान काबिले तारीफ है. राजकुमार राज ने कहा कि बिना किसी सरकारी या सामाजिक मदद के चलाये जा रहे इस अभियान की जितनी सराहना की जाए, कम होगी.

झंझावतों का मुकाबला तनाव में रहकर नहीं कर सकते

खुशी क्लास के संस्थापक सह संचालक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मुश्किल-झंझावतों का मुकाबला आप कभी भी तनाव में रहकर नहीं कर सकते. तनाव मुश्किलों को और बढ़ा देता है. मौके पर रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, प्रिंसिपल सोनी तिवारी सहित स्कूल के कई शिक्षक व अन्य मौजूद थे. अंत में प्रिंसिपल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >