पुलिस ने जब्त किया मवेशी लदा वाहन

झारखंड-बिहार की सीमा पर बने अंतराज्यीय चेकनाका के पास सोमवार की रात देवरी पुलिस ने मवेशी लदे एक पिकअप मालवाहक को जब्त किया है.

देवरी.

झारखंड-बिहार की सीमा पर बने अंतराज्यीय चेकनाका के पास सोमवार की रात देवरी पुलिस ने मवेशी लदे एक पिकअप मालवाहक को जब्त किया है. मालवाहक में पांच गाय, एक बैल व एक बछड़ा लदे पाये गये. जानकारी के अनुसार सीमा पर बने अंतर्राज्यीय चेकनाका पर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप मालवाहक वाहन को रोका गया. चेकनाका पर स्टेटिक टीम ने वाहन में मवेशी होने पर चालक से कागजात की मांग की, पर संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. जब तक चालक को पुलिस हिरासत में लेती, वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मामले को लेकर मवेशी सहित मालवाहक वाहन को जब्त कर देवरी थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >