Giridih News :पुलिस ने चोरी हुए समानों को किया बरामद

Giridih News :मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात कबरीबाद माइंस मैनेजर के कार्यालय से हुई चोरी का कुछ सामान बरामद किया है. पुलिस चोरों को तलाश कर रही है.

मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात कबरीबाद माइंस मैनेजर के कार्यालय से हुई चोरी का कुछ सामान बरामद किया है. मालूम रहे कि अज्ञात चोरों ने कबरीबाद माइंस मैनेजर श्रवण कुमार के कार्यालय से सेंधमारी कर कुछ सामनों को चोरी कर ली थी. इस संबंध में मुफस्सिल थाना में शिकायत की गयी थी. मंगलवार की रात मुफस्सिल पुलिस को सूचना मिली की कबरीबाद जंगल में चोर सामानों को छिपाकर रखे हैं. इसके बाद एसआई संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसी, इन्वर्टर, प्रिंटर और एसी का कंप्रेसर को बरामद कर लिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की आरोपितों की खोजबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >