Giridih News: जिप अध्यक्ष की बाइक खोजने बेंगाबाद पहुंची हजारीबाग पुलिस

Giridih News: हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष की चोरी हुई बाइक की खोज में इचाक पुलिस मंगलवार को बेंगाबाद पहुंची. बेंगाबाद पुलिस की मदद से अपराधी की तलाश में भंडारीडीह पंचायत के एक गांव में छापेमारी को गयी.

हालांकि बाइक का पता नहीं चल पाया है. जानकारी देते हुए इचाक थाना के एएसआई सनातन मुर्मू ने बताया विगत एक मई को जिप अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता की बाइक (जेएच 02 बीसी 9405) उसके सिजुआ स्थित घर के बरामदे से चोरी हो गयी थी.

एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस बाबत जिप अध्यक्ष के आवेदन पर थाना में कांड सं 64/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपराधी व बुलेट की तलाश की जा रही है. हजारीबाग से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर तलाशी में पुलिस भंडारीडीह पंचायत के एक गांव में छापेमारी कर रही है. बताया छानबीन में पता चला है कि उक्त अपराधी हजारीबाग से चुरायी गयी बाइक गिरिडीह में बेची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >