Giridih News :ब्रेथ एनेलाइजर से पुलिस ने की वाहन चालकों की जांच

Giridih News :गिरिडीह शहरी क्षेत्र समेत कई इलाकों में यातायात पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों चालकों की जांच ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी.

गिरिडीह शहरी क्षेत्र समेत कई इलाकों में यातायात पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों चालकों की जांच ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी. ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुगन टोपनो ने बताया कि नये साल के आगमन को लेकर काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थल पहुंच रहे है. कुछ लोग पिकनिक में शराब का सेवन कर वाहन तेज गति से चलाते हैं, जिसके चलते वह अपने साथ दूसरे को भी नुकसान पहुंचा देते हैं. दुर्घटना को रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया. इस दौरान ब्रेथ एनेलाइजर से चालकों की जांच की गयी. अभियान में एमवीआइ मो इरफान आलम, गौरीशंकर रवि और कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >