Giridih News :डहरे सोहराय में उमड़े लोग, की पूजा-अर्चना

Giridih News :वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच डुमरी ने विभिन्न आखड़ा में रविवार को डहरे सोहराय मनाया. इसमें कुड़मी समाज के हजारों लोग शामिल हुए. जीटी रोड पर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया. डुमरी व बगोदर में विभिन्न सोहराय आखड़ा बनाया गया था.

इसमें टोल प्लाजा कुलगो में हीरामनी महतो व मित्रजीत महतो, सिमराडीह में चुरामणि महतो व टेकलाल महतो, बिनोद बिहारी महतो, मीठूलाल महतो, चिरैया मोड़ बाइपास में मेघलाल महतो व कैलाश महतो, निमियाघाट में शक्तिनाथ महतो व रघुनाथ महतो, पौरेया में अखिलचंद महतो व मूलचंद महतो, गलागी मोड़ में यदुनंदन चौधरी व गुरुचरण महतो, लक्ष्मण मोड़ में शिवा महतो, लालचंद महतो, जगरनाथ महतो व दामोदर महतो, रेलवे गेट इसरी में ढालचंद महतो व पूरन महतो आखड़ा शामिल हैं. कुड़मी समाज के लोगों ने बताया कि सोहराय कुड़मी जाति का एक प्रमुख पर्व है. डहरे सोहराय बगोदर से बरवाअड्डा तक 81 गुस्टी, 81 किलोमीटर व 81 आखड़ा का आयोजन किया गया है.

कुड़मियों के बारह मासे तेरह परब का महत्व

कुड़मियों के बारह मासे तेरह परब हैं, जिसमें सोहराय परब भी बहुत महत्त्व रखता है. कुड़मी जनजाति के अपने परब, अपनी संस्कृति व अपनी नेगाचारी है. वे अपने विधि विधान से सारे संस्कार व पूजा पाठ किया करते हैं. कुड़मी प्रकृति पूजक हैं. कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध किया जाये. डहरे सोहराय के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार अविलंब इसे संज्ञान में लेने की अपील की गयी है. कुड़मी ही छोटानागपुर की सबसे पुरानी जाति हैं, जो 65 हजार साल पुराना है. यह छोटानागपुर की सशक्त जातियों में से एक हैं. मौके पर पिंटू कुमार, बैजनाथ महतो, थानेश्वर महतो, रामचंद्र महतो, यशोदा देवी, संतोष महतो, छक्कन महतो, खिरोधर महतो, सुरेश महतो, काशीनाथ महतो, जितेंद्र महतो, ताराचंद महतो, तुलसी महतो, जागेश्वर महतो, भोला महतो, सतीश महतो, मोहन महतो, धीरन महतो, भेखलाल महतो, नीलकंठ महतो, निरंजन महतो, दशरथ महतो, बासुदेव महतो, गंगाधर महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >