Giridih News :पूर्व सांसद के तिलकधारी सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

Giridih News :पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह चतरो स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया. शव पहुंचते ही आवास पर चतरो व आसपास के इलाके से ग्रामीणों व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह चतरो स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया. शव पहुंचते ही आवास पर चतरो व आसपास के इलाके से ग्रामीणों व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रणव वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, समाजसेवी निरंजन राय, दिलीप राय, सहित विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चतरो पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना भी दी.

डीसी-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉ विमल कुमार, देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप व सीओ श्यामलाल मांझी ने चतरो स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. राजधनवार प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह, जिप सदस्य उस्मान अंसारी, बिमल कुमार सिंह, अजय राय, कांग्रेस के कमल नयन सिंह, मनोज राय, रामनारायण दास, सीताराम पासवान, निरंजन तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, जयदेव राय, रघुनंदन सिंह, मदन मोहन सिंह, कपिलदेव राय, क्रांति देवी, बच्चू नारायण राय, राजेंद्र नारायण देव, धोकल दास, अनिल चौधरी, रामदेव चौधरी, गोपाल राय, किशोर राय, सुरेंद्र सिंह, भाजपा की गीता हाजरा, अजय तिवारी, बाबूमणि सिंह, अजय सिंह, लालगोविंद मिश्रा, बीरेंद्र तिवारी, विजयनंदन तिवारी, रतन तिवारी, झामुमो के मोजाहिद अंसारी, अनिल चौधरी, किशोर वर्मा, धनेश्वर यादव, भाकपा माले के मुस्तकीम अंसारी, कुलदीप राय, अजय चौधरी, मांझो सिंह, सहायक अध्यापक सुखदेव हाजरा, अर्जुन प्रसाद यादव, जयप्रकाश साव, बहादुर साव, बजरंगी साव, अंबिका बरनवाल आदि भी उनके घर पहुंचे श्रद्धांजलि दी.

प्रखंड मुख्यालय व मध्य विद्यालय चतरो में हुई शोकसभा

बीडीओ कुमार बंधु कच्छप के नेतृत्व में देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शोकसभा हुई. शोकसभा के बाद देवरी प्रखंड मुख्यालय बंद कर दिया गया. इधर, मध्य विद्यालय चतरो में भी शोकसभा का आयोजन किया गया. विद्यालय परिवार ने बताया कि पूर्व सांसद की प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय चतरो में ही हुई थी. प्रधानाध्यापक अनिता मुर्मू, शिक्षक अरुण कुमार राय, संजय सिंह, चंदन बरनवाल, सुलेमान मरांडी आदि शामिल थे.

जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय निकाली गई मौन यात्रा

जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो विद्यालय परिवार ने निकाली मौन यात्रा निकाली. इसमें शामिल छात्र -छात्राओं पूरी तरह मौन रहकर क्षेत्र भ्रमण किया. विद्यालय के छात्र व शिक्षकों ने विद्यालय से चलकर चतरो पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

छोटे पुत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने दी मुखाग्नि

पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार चतरो श्मशान घाट पर किया गया.उनके छोटे पुत्र कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह में उन्हें मुखाग्नि दी. परिवार के सदस्य किशोर सिंह, मृत्युंजय सिंह, डॉ प्रफुल्ल कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह, शिव बालक सिंह, देव बालक सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, रमेश सिंह, हिमांशु शेखर सिंह, रितेश सिंह, गोलू, राजीव, दीपक, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, हेमंत सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >