बच्चों के कमेंट में भिड़े दो पक्ष के लोग, 10 घायल

नगर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक दर्जी मुहल्ला में रविवार की शाम बच्चों के बीच आपस में हुए कमेंट के बाद दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये.

गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक दर्जी मुहल्ला में रविवार की शाम बच्चों के बीच आपस में हुए कमेंट के बाद दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. देखते ही देखते दोनों पक्षों जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना में दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गये हैं. घायलों में एक पक्ष के मो. सोहेल खान, मो. अरमान खान, मो. समीम खान, मो. मिंहाज खान, प्रिंस खान, सितारा खातून तथा दूसरे पक्ष के मो. जियाउल, मो. बिटू, मो. सदातक, मो. वसीम शामिल है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. बताया गया कि रविवार की शाम को तिरंगा चौक में कुछ बच्चे आपस में कमेंट कर रहें थे. इसी बीच दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज शुरू की. इसके बाद मारपीट होने लगी. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडा समेत अन्य हथियार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. घटना के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने सदर अस्पताल में दोनों पक्षों काबयान लिया. कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

मारपीट में दो घायल :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोपा में रविवार को दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए. मारपीट की इस घटना में दो लोग घायल हुए है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्ष के लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >