Giridih News :जलमीनार बनने के दो वर्ष बाद भी लोगों को नहीं मिला पानी

Giridih News :देवरी प्रखंड की घसकरीडीह पंचायत के टोला मंझिलाडीह में जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार लगाये जाने के दो वर्ष बीतने के बाद भी ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला है. इससे ग्रामीणों में निराशा है.

मामला देवरी प्रखंड की घसकरीडीह पंचायत के टोला मंझिलाडीह का

देवरी प्रखंड की घसकरीडीह पंचायत के टोला मंझिलाडीह में जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार लगाये जाने के दो वर्ष बीतने के बाद भी ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला है. इससे ग्रामीणों में निराशा है. रेखा देवी, बिमला देवी, समीना खातून, मैरून खातून, मेहरूम खातून, खुरेदा खातून, शम्सुद्दीन अंसारी, मंसूर अंसारी, मुमताज अंसारी, लतीफ अंसारी, अजमेरी खातून, कुंती देवी, आशा देवी, दिनेश राम, गुड्डू राम, बालदेव राम समेत अन्य ने बताया कि गांव में लगभग 60 परिवार के करीब चार सौ लोग रहते हैं. दो साल पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत संवेदक ने यहां जलमीनार बनाया और जैसे-तैसे पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दिया. दो वर्ष गुजर गये, लेकिन जलमीनार को चालू नहीं किया गया. इससे टोला में पेयजल की समस्या बरकरार है. गांव में एक भी कुआं नहीं है. कई लोग अपने घर में बोरिंग करवाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन कई परिवार आज भी इधर-उधर भटकते हैं. ऐसे लोग जगई नदी से पानी लाते हैं. ग्रामीणों ने जल्द पेयजलापूर्ति शुरू करवाने की मांग की है.

क्या कहते हैं जेई

पेयजल व स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के की शिकायत मिलने पर कार्य संवेदक से जलमीनार से सुचारू रूप से जलापूर्ति शुरू करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >