Giridih News :उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, बाजारों में सन्नाटा

Giridih News :देवरी प्रखंड में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं. दिन के 11 बजते ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है.

देवरी प्रखंड में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं. गर्मी बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहते हैं. विवाह के लग्न के बीच आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कती हो रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी सुबह ग्यारह बजे से पहले या शाम चार बजे के बाद कर रहे हैं. सोमवार को चतरो व्यवसायिक मंडी में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण सुबह 10 बजे तक बाजार में जाम की स्थिति रही. लेकिन, धूप में गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में सन्नाटा पसर गया. दोपहर तक बाजार में इक्के दुक्के लोग ही नजर आये.

डुमरी बाजार में नहीं है प्याऊ की व्यवस्था, पानी के लिए भटकते हैं लोग

प्रखंड में पड़ रही चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशानी हो रही है. सुबह से ही धूम की तपिश बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं. दोपहर के समय लू चलने लगती है. दोपहर के समय बाजार और ग्रामीण इलाकों की सड़कें व मुख्य बाजार सूने पड़ जाते हैं. जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकलते हैं. रिक्शा, ठेला चालक, सड़क किनारे बसे छोटे दुकानदार तथा मजदूरी करनेवालों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस बार किसी भी स्वयंसेवी संस्था ने सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की है. इसके कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है.

खराब पड़ी है जलापूर्ति योजना

डुमरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पंचायत समिति मद से तत्कालीन प्रमुख ने सितंबर 2015 को पेयजलापूर्ति योजना का शिलान्याश किया था, लेकिन अब यह योजना खराब पड़ी है. टंकी में लगा नल तक टूट गया है. देखरेख के अभाव में टंकी खराब पड़ी है. कमरे में तला लटका हुआ है, संपन्न लोग बोतलबंद पानी से काम चला लेते हैं, लेकिन गरीब पानी के लिए भटकते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >