Giridih News :शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों को मिले आत्मरक्षा व अनुशासन के टिप्स

Giridih News :अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे वीर हिंदू विजेता शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आत्मरक्षा और अनुशासन का टिप्स दिया गया.

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे वीर हिंदू विजेता शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आत्मरक्षा और अनुशासन का टिप्स दिया गया. राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय महामंत्री रामजी तिवारी ने बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न जिलों से आये युवाओं को इस प्रशिक्षण वर्ग में आत्मरक्षा के आधुनिक व पारंपरिक गुरों के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यशैली, अनुशासन, नेतृत्व और मानसिक दृढ़ता का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का विकास होता है. प्रशिक्षण शिविर में शिक्षार्थियों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के लिए योग, व्यायाम, कुश्ती, दंड-बैठक व शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया जा रहा है. साथ ही विभिन्न विषयों पर बौद्धिक सत्र आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे युवाओं का मानसिक व वैचारिक विकास हो सके. मौके पर दिलीप वैद्य, कन्हैया लाल, अश्विनी भदानी, रविशंकर पांडेय, रितेश पांडेय, गौरव कुमार अंशु, पंकज पांडेय, कुंदन केशरी, शुभम झा, राम गुप्ता, बसंत सिंह, पूनम सिन्हा, श्याम राणा, जगत कुमार, रौनक, अमन, राहुल गुप्ता समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >