Giridih News :खलिहान में लगी आग, 50 हजार का धान व पुआल जला

Giridih News :बिरनी प्रखंड के चोंगाखार भंडार निवासी रामसेवक वर्मा के खलिहान में आग लगने से धान व पुआल जलकर राख हो गया.

बिरनी प्रखंड के चोंगाखार भंडार निवासी रामसेवक वर्मा के खलिहान में आग लगने से धान व पुआल जलकर राख हो गया. घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की है. चोंगाखार के विक्रम राय ने बताया कि रामसेवक वर्मा का खलिहान में खेत से काटकर धान व पुआल रखा हुआ था. खलिहान के पास कुछ बच्चे आग ताप रहे थे. बच्चों ने ही खलिहान में आग लगा दी. इससे खलिहान में रखा लगभग 30 क्विंटल धान व पुआल जलकर राख हो गया. इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बतायी गयी. खलिहान से धुआं निकलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई. आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पूरी तर इस पर काबू नहीं पाये जाने पर अग्निशमन वाहन को सूचना दिया गया. अग्निशामक वाहन गांव पहुंचा और आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >