बिरनी प्रखण्ड के पड़रिया पश्चिम पंचायत भवन के पास लगा एक सो केवी का ट्रांसफार्मर 12 दिन पूर्व जल गया था. जिसके कारण 12 दिनों तक उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े कंज्यूमर के घरों में ब्लैक आउट छाया हुआ था. साथ ही साथ भीषण गर्मी व मच्छर के प्रकोप से लोग परेशान थे.
शनिवार को बिभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद झामुमो नेता सन्तोष कुमार ने दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया. वहीं, घरों में बिजली पहुंचते ही लोगो में खुशी का माहौल हो गया.
ग्रामीण बीरेंद्र बर्णवाल, सिकन्दर ठाकुर, पंकज दास,रामजी शर्मा समेत लोगो ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जल जाने से 12 दिनों से पूरा टोला अंधकार में डूबा हुआ था. झामुमो नेता के द्वारा लगातार प्रयास के बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो पाया है ओर बिजली मिली है.
