Giridih News: कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष के चयन को ले की गयी रायशुमारी

Giridih News: पंचायत सचिवालय गावां में बुधवार को कांग्रेस कमिटी की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रुप से कांग्रेस एआईसीसी पर्यवेक्षक गुजरात के अहमदाबाद से कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला, पूर्व मंत्री जेपी पटेल, विधायक सोना राम सिंकू और रविन्द्र झा मौजूद थे.

बैठक में प्रखंड के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से एक-एक कर जिलाध्यक्ष के चयन को ले रायशुमारी की गई. अहमदाबाद से कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने कहा कि पूरे देश में इस समय रायशुमारी का यह कार्यक्रम चल रहा है. सभी स्थानों में केंद्र द्वारा पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये गए हैं जो रायशुमारी का कार्य कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि संगठन के मजबूती के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर जिलाध्यक्ष का चयन किया जाना चाहिए. बैठक का प्रारंभ सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था जो अत्यंत सराहनीय रहा. उसे देखते हुए पार्टी पूरे देश में इस प्रकार के कार्यक्रम चला रही है. अध्यक्ष कौन बनेगा और कौन नहीं बनेगा, ये कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद तय होगी. कार्यकर्ता इसका ध्यान रखें कि किसके अध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन मजबूत होगा. कौन जनसमस्याओं पर अपनी आवाज मुखर कर सकेगा. वैसे लोगों पर विचार करते हुए अध्यक्ष का चयन किया जाना चाहिए. इसी लिए आप सबों के साथ विचार विमर्श करने हम सब उपस्थित है. पूर्व मंत्री जेपी पटेल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक शासन में रही है. हर जगह हमारे कार्यकर्ता हैं लेकिन संगठन कैसे मजबूत हो, इसके लिए प्रखंड स्तर पर पूरे देश में रायशुमारी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बैठक में जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, नरेश वर्मा, सतीश केडिया, मरगूब आलम, रणधीर चौधरी, प्रेमचंद यादव, डोमी सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >