अवैध कोयला कारोबार के आरोप में एक गया जेल

बेंगाबाद : कोयला के अवैध कारोबार के आरोप में महुआर निवासी राजकुमार ठाकुर को बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. उसके विरुद्ध बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 55/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ बुधवार को बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग […]

बेंगाबाद : कोयला के अवैध कारोबार के आरोप में महुआर निवासी राजकुमार ठाकुर को बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. उसके विरुद्ध बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 55/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ बुधवार को बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग में छापेमारी अभियान चलाया गया था.

कर्णपुरा नदी के पास उक्त मजदूर को साइकिल से कोयला लाते पकड़ लिया गया. वहीं सात कोयला लदी साइकिल भी जब्त की गयी. कहा कि मामला दर्ज कर राजकुमार को गिरिडीह जेल भेज दिया गया है. बताया कि बेंगाबाद के विभिन्न मागों में चल रहे चारपहिया और बैलगाड़ी पर भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >