बाइक के धक्के से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बगोदर में मंगलवार की शाम की घटना

बगोदर.

बगोदर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड एचपी पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे की है. बताया जाता है कि सुनील कुमार नामक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी पुरानी जीटी रोड पेट्रोल पंप के समीप डुमरी की दिशा से बगोदर की ओर आ रही एक बाइक ने उसे धक्का मार दिया. घटना में जहां सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया. इधर, घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. इलाज के लिए दोनों को बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतक सुनील बिहार के लखीसराय के रहने वाला था. वह बगोदर में किराये के मकान में रहता था और बगोदर क्षेत्र में घूम-घूम कर अचार बेचने का काम करता था. इधर घायल बाइक चालक सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह निवासी डबलू राय है. उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. इधर मृतक व्यक्ति के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >