प्रेम विवाह करने पर युवक की हत्या का प्रयास

गिरिडीह : प्रेम विवाह करने पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमबाद निवासी एक युवक को जहर खिलाकर हत्या का प्रयास किया गया. पीड़ित युवक ऋतिक कुमार तांती फिलहार सदर अस्पताल में इलाजरत है. घटना मंगलवार शाम की है. घायल युवक ऋतिक कुमार तांती ने बताया कि गत 16 अप्रैल को उसने पांडेयडीह निवासी अशोक मरीक […]

गिरिडीह : प्रेम विवाह करने पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमबाद निवासी एक युवक को जहर खिलाकर हत्या का प्रयास किया गया. पीड़ित युवक ऋतिक कुमार तांती फिलहार सदर अस्पताल में इलाजरत है. घटना मंगलवार शाम की है. घायल युवक ऋतिक कुमार तांती ने बताया कि गत 16 अप्रैल को उसने पांडेयडीह निवासी अशोक मरीक की भगनी के साथ अरगाघाट के एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था. इसके बाद वह प्रेमिका को लेकर पेटरवार अपने मामा के यहां चला गया था.

इसी बीच प्रेमिका के परिजन पुलिस लेकर वहां पहुंच गये और प्रेमिका को लेकर गिरिडीह आ गए. इसके बाद वह भी गिरिडीह पहुंचा और झरियागादी में अपने रिश्तेदार के यहां रूका था. मंगलवार की शाम जब वह शौच के लिए अकेले तालाब की ओर गया था, तभी अशोक मरीक, सुबोध मरीक, राजेंद्र मलिक व कुछ अन्य लोग बाइक पर सवार होकर आए और उसे जबरन वनांचल कॉलेज के समीप ले गए. वहां उसके साथ मारपीट की और जबरन जहर खिलाकर हत्या का प्रयास किया. हालांकि उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गये और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. दोनों के परिजन पंचायत बुलाकर मामला सलटाने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच यह घटना हो गयी. आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >