Giridih News :नदी की जमीन पर बन रहे घर तोड़ने पहुंचे अधिकारी, विरोध

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में नदी की जमीन पर बनाये जा रहे घर को तोड़ने के लिए सीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची. जैसे ही टीम ने निर्माण को तोड़ना शुरू किया, वैसे ही लोगों ने इसका विरोध किया.

ग्रामीणों का कहना था कि उक्त जमीन सरयू सिंह पिता मांझो सिंह की है. इसका खाता संख्या 217, प्लॉट संख्या 1130, कुल रकबा 31 डिसमिल है. प्रशासन इसे जीएम लैंड बता रही है. तोड़ने से पहले जमीन की मापी नहीं करायी गयी और ना ही नोटिस दिया गया. अचानक जेसीबी मशीन से निर्माण तोड़ा जा रहा है, जो गलत है. लोगों के विरोध को देखते हुए बन रहे घर को आंशिक रूप से ही तोड़ा जा सका.

सीओ ने कहा

सीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि उक्त जमीन के पास नदी के ऊपर घर बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा है. इसके खिलाफ अंचल को आवेदन मिला था. तोड़ने का काम शुरू किया गया, लेकिन, होली के कारण पुलिस बल कम रहने से इसे रोका गया है. ग्रामीण मापी करवाने की बात कर रहे थे. होली के बाद शीघ्र ही नदी को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >