Giridih News: खरियोडीह में पोषण पखवारा कार्यक्रम आयोजित

Giridih News: खाद्य सामग्री से मिलनेवाले पोषक तत्व को लेकर क्विज

Giridih News: देवरी प्रखंड के सिकरुडीह पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खरियोडीह में मंगलवार अभिव्यक्ति फाउंडेशन और टीडीएच संस्था के सहयोग से पोषण पखवारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पोषण पखवारा के महत्व को समझाया गया. साथ ही एक हजार दिन के महत्व, तिरंगा भोजन, पोषण थाली व खाद्य सामग्री का प्रदर्शन तथा महिलाओं व किशोरियों के बीच खाद्य सामग्री से मिलनेवाले पोषक तत्व को लेकर क्विज का आयोजन किया गया. इसमें महिला पर्यवेक्षिका रजनी पाठक, सेविका रुकसाना खातून, हाजरा खातून, सहिया, सहायिका, पोषण सखी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी. अभिव्यक्ति फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक संजय उपाध्याय ने पोषण पखवारा कार्यक्रम के महत्व को समझाया. सोनी राय ने कार्यक्रम में सहयोग किया तथा प्रतियोगिता में सफल महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >