स्थानीय एक होटल में सिविल सोसाइटी गिरिडीह के संस्थापक सदस्यों की बैठक शुक्रवार की रात हुई. इसमें सर्वसम्मति से तदर्थ समिति का गठित की गयी. इसके अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार सिन्हा अधिवक्ता व लखन लाल, महासचिव मो तारीक, उपसचिव सुनील कुमार खंडेलवाल व सुधीर अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाये गये. महेश्वर नाथ सहाय, राजेंद्र त्रिपाठी, शंकर पांडेय, देवराज आनंद, त्रिपुरारी प्रसाद बक्शी अधिवक्ता, मो फारुक हसन, सुनील मोदी व राम गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये. होली के बाद एक वृहत आमसभा कर लोगों को विस्तार से सोसाइटी के बारे में जानकारी देने पर सहमति बनी. इसमें अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जायेगा. बैठक के माध्यम से यह भी तय हुआ कि सिविल सोसाइटी पूर्णतया एक गैर राजनीतिक संगठन रहेगी. सोसाइटी का अस्थायी कार्यालय शहर के तिरंगा चौक के मारुति टावर में रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
