Giridih News: दिव्यांगता जांच शिविर में भाजपा नेताओं ने किया हंगामा

Giridih News: सरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के सैकड़ों दिव्यांग अपने अभिभावकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे. कैंरप में 20 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया.

उनको जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध करवाने संबधी डाटा जिला को भेजा गया. जबकि 14 ऐसे लोगों की भी सूची भेजी गयी जिनका अलग कैंप आयोजित कर दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके. शिविर में पहुंचे लोगों ने जिले से आयी टीम की ओर से नये दिव्यांगों के रजिस्ट्रेशन संबधी कोई सुविधा नहीं किये जाने और उन्हें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर सरिया बाजार के किसी निजी प्रतिष्ठान भेजने की बात से परेशान लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से सभी को प्रखंड कार्यालय बुला लिया गया. कड़कड़ाती ठंड में लोग दूर दराज से पहुंचे और यहां आने पर सुविधा और संसाधन में कमी का बहाना बना कर परेशान किया जा रहा है. इनके द्वारा सिर्फ पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र को ऑनलाइन करने की बात कही जा रही थीं. इसे लेकर भाजपा के सरिया मंडल अध्यक्ष अजय यादव, बब्लू मंडल आदि ने इस व्यवस्था का विरोध कर इस लाभ से वंचित लोगों के लिए अलग से कैंप लगाने की मांग भी की. भविष्य में पूरी व्यवस्था के साथ कैंप का आयोजन की बात कही गई. वहीं इस संबंध में प्रभारी सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि आज का कैंप में वैसे लोगों की सूची बनानी थी जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र पहले से बना है और उनके जरूरत के हिसाब से उपकरण की व्यवस्था किया जा सके. वहीं कैंप पहुंचे कुछ लोगों को नए सिरे से प्रमाण पत्र बनाना था. जिससे कि उन्हें भी सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा का लाभ मिल सके. इसके लिए जिला से एक विशेष कैम्प की मांग की गयी है. तिथि निर्धारित होने पर वैसे लोगों को भी प्रमाण पत्र बनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >