Giridih News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में प्रसव के दौरान नवजात की मौत

Giridih News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में रविवार को प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गयी. मामले मे प्रसूता के परिजनों मे एएनएम पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया के धोवारी गांव निवासी डेगलाल यादव की पत्नी को शनिवार की रात लगभग 12 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी. इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में भर्ती करवाया. रविवार की सुबह जब एएनएम सुनीता कुमारी प्रसव करवा रहीं थीं, इसी क्रम में नवजात की मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में सबकुछ ठीक था

घटना को लेकर प्रसूता के पति डेगलाल यादव और पिता खूबलाल यादव ने बताया कि प्रसव के पूर्व सभी तरह की जांच करवायी गयी थी. सब ठीक था. नर्स से भी मरीज और बच्चे की स्थिति के बारे में पूछा तो ठीक बताया गया था. परिजन ने यहां तक कहा कि यदि मरीज की स्थिति ठीक नहीं हो तो दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाय. फिर भी प्रसव के क्रम में नवजात की मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि एएनएम की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है.

क्या कहते हैं चिकित्सा प्रभारी व एएनएम

एएनएम सुनीता कुमारी ने कहा कि प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों ठीक था. ना जाने कैसे नवजात की मौत हो गयी. कहा कि हमने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया. वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने कहा कि मामले की सूचना नहीं मिली है. मरीज की स्थिति ठीक नहीं तो एएनएम को प्रसव नहीं कराना चाहिए था. उसे बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में रेफर करना चाहिए. डॉ कुमार ने इस मामले को अपने स्तर से जांच करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >