Giridih News :लंबित मामलों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसपी

Giridih News :गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने अपने कार्यालय में रविवार को अपराध नियंत्रण को लेकर सभी थानेदारों, इंस्पेक्टरों व डीएसपी के साथ विशेष क्राइम मीटिंग की. इस दौरान एसपी डॉ कुमार ने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जतायी. अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये.

क्राइम मीटिंग. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

महिला सुरक्षा और एंटी क्राइम चेकिंग चलाने पर विशेष जोर

गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने अपने कार्यालय में रविवार को अपराध नियंत्रण को लेकर सभी थानेदारों, इंस्पेक्टरों व डीएसपी के साथ विशेष क्राइम मीटिंग की. इस दौरान एसपी डॉ कुमार ने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जतायी. अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि थानों में जो भी पुराने मामले लंबित हैं, उसका त्वरित निष्पादन करें. लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने निर्देश दिया कि थानों में आने वाली महिला फरियादियों के साथ सौम्य और संवेदनशील व्यवहार करें. उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. अपराध की रोकथाम के लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया.

पुराने अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश

एसपी ने कहा कि सक्रिय गश्त तथा सतर्कता से ही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगायी जा सकती है. उन्होंने पुराने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और उनकी गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया. बैठक में डीएसपी टू कौशर अली, साइबर डीएसपी आबिद खान, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम, डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, डुमरी इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद समेत सभी थानेदार व इंस्पेक्टर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >