Giridih News :आरके महिला कालेज में एनसीसी की कक्षा शुरू

Giridih News :आरके महिला कॉलेज में बुधवार को एनसीसी की कक्षा शुरू हुई. हजारीबाग से आये पीआई स्टॉफ हवलदार रमेश कुमार ने छात्राओं को ड्रिल एवं आर्मी में प्रवेश का प्रशिक्षण दिया.

आरके महिला कॉलेज में बुधवार को एनसीसी की कक्षा शुरू हुई. हजारीबाग से आये पीआई स्टॉफ हवलदार रमेश कुमार ने छात्राओं को ड्रिल एवं आर्मी में प्रवेश का प्रशिक्षण दिया. सीटीओ पूनम प्रभा मुंडू ने स्वास्थ्य व स्वच्छता की जानकारी दी. प्रथम वर्ष 57 कैडेट्स का नामांकन लिया गया है. कक्षा के बाद सभी उपस्थित कैडेट्स को अल्पाहार भी दिया गया. कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधुश्री सेन सान्याल ने एनसीसी कक्षा शुरू होने पर खुशी जाहिर की. उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अनुशासन व एकता बनाये रखने में यह कक्षा कारगर सिद्ध होगी. कक्षा के संचालन में पीटीआई पूनम कुमारी, महेंद्र कुमार, चिंता देवी व प्रतिमा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >