Giridih News: घाघरा कॉलेज में नेशनल स्पोर्ट्स डे का आयोजन

Giridih News: वहीं घाघरा साइंस डिग्री कॉलेज में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के संयोजन से नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया गया. इसमें भाषण प्रतियोगिता के लिए छात्र राम कुमार, रवि शंकर, साक्षी राज को सम्मानित किया गया.

घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हॉकी के जादूगर नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया. इस मौके पर एक घंटा खेल के मैदान में विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें ममता यादव, कुमकुम कुमारी, अभिषेक कुमार, रिंकी कुमारी के भाषण की खूब सराहना की गयी. मौके पर प्रो वसीम अहमद, प्रो विजय कुमार मिश्रा, प्रो भावना कुमारी यादव समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

घाघरा डिग्री कॉलेज में भी हुआ आयोजन

वहीं घाघरा साइंस डिग्री कॉलेज में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के संयोजन से नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया गया. इसमें भाषण प्रतियोगिता के लिए छात्र राम कुमार, रवि शंकर, साक्षी राज को सम्मानित किया गया. मौके पर सचिव अशोक कुमार यादव, प्राचार्य डॉ सुबीर कुमार खवास, प्रो. रंजन कुमार, प्रो प्रेम कुमार प्रसाद, प्रो इंद्रदेव कुमार प्रसाद, प्रो बासुदेव महतो, डॉ ऋषि बाला, प्रो सुनीता कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ हसन परवीन, प्रो. प्रियांशा जायसवाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >