Giridih News :हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Giridih News :भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 24/24 के तहत पुरहारा गांव के नारायण यादव उर्फ टेकन यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी गांव के ही ब्रह्मदेव यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 24/24 के तहत पुरहारा गांव के नारायण यादव उर्फ टेकन यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी गांव के ही ब्रह्मदेव यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मालूम रहे कि 21 जुलाई 2014 को पुरहारा गांव निवासी नारायण यादव उर्फ टेकन यादव का शव डुमरबकी स्थित तालाब में पाया गया था. मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने पुरहरा व डुमरबकी गांव के दो महिला सहित 17 लोगों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >