ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी

चोरों ने बुधवार की रात बेंगाबाद पंचायत के बलीडीह गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात की चोरी कर ली. सुबह में पीड़ित को जानकारी मिली. पीड़ित ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है.

चोरों ने बुधवार की रात बेंगाबाद पंचायत के बलीडीह गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात की चोरी कर ली. सुबह में पीड़ित को जानकारी मिली. पीड़ित ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि वह सपरिवार रात में खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चला गया. घर के कुछ कमरों में ताला बंद था. सुबह उठने पर देखा कि ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला. छानबीन में पता चला कि चोर घर में रखे बक्सा का ताला तोड़कर कांसा पीतल के बर्तन, 50 हजार के जेवरात और 50 हजार नकद चोरी कर ले गये. इधर, आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >