Giridih News :प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत का आयोजन

Giridih News :बगोदर प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला विधिक प्राधिकार ने गुरुवार को चलंत लोक अदालत का आयोजन किया. इस दौरान लोगों को कानूनी जानकारी दी गयी.

बगोदर प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला विधिक प्राधिकार ने गुरुवार को चलंत लोक अदालत का आयोजन किया. इस दौरान लोगों को कानूनी जानकारी दी गयी. साथ ही प्राधिकारी के कार्यों के संबंध में बताया गया. जबाल विवाह जैसे अपराध को रोकने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपीव की गयी. कानूनी सहायता, सड़क दुर्घटना, बाल विवाह, सर्पदंश, जमीन से संबंधित विवाद, पेंशन, आवास जैसे मामले का निबटारा पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रमुख आशा राज, प्राधिकार के पुरुषोत्तम कुमार, सीमा कुमारी, संतोष कुमार, पिंकी कुमारी, किशुन दास, संजय महतो, रीना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >