Giridih News :विधायक ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग ने को ले युवती को दी मदद

Giridih News :विधायक जयराम महतो ने योगीडीह गांव की काजल कुमारी को राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आर्थिक मदद की. अब काजल 28 अक्तूबर को प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होनेवाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी.

विधायक जयराम महतो ने योगीडीह गांव की काजल कुमारी को राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आर्थिक मदद की. काजल एक प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी है, लेकिन उसके पास राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक कराटे किट नहीं था. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण काजल प्रतियोगिता से बाहर होने की कगार पर थी. तीन दिन पहले विधायक जयराम महतो को इसकी जानकारी मिली, तो वह एक बहन का सपना समझ, उसकी सहायता की. 29 अक्तूबर से प्रयागराज में होगी प्रतियोगिता अब काजल 28 अक्तूबर को प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होनेवाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. विधायक ने कहा कि जब किसी ऐसे गरीब बच्चे की आंखों में सपना देखता हूं, तो मुझे अपना बचपन याद आ जाता है. मैं चाहता हूं कि कोई भी होनहार बच्चा सिर्फ पैसे की कमी के कारण अपने लक्ष्य से वंचित न रह जाये. ऐसे हर बच्चे का मैं भाई बनकर साथ खड़ा रहूंगा, यही मेरा प्रण है. उन्होंने काजल को शुभकामना देते हुए विश्वास जताया कि वह गोल्ड मेडल जीतकर ना केवल परिवार, बल्कि डुमरी और झारखंड का नाम रोशन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >