इसमें सबसे अधिक मामले सीओ कार्यालय से जुड़े थे. उन्होंने बीडीओ से कहा कि किसके आदेश पर जमुआ मुख्यालय परिसर में चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है और किस मद की राशि उपलब्ध करायी गयी है. जिम किसके आदेश से बनाया गया है. लोग प्रखंड कार्यालय समस्या लेकर आते हैं, और बिना जानकरी दिये ही जिम सेंटर बना दिया. यह किसी भी नजर से उचित नहीं. है. जिम दूसरे स्थल पर बनवायें. नहीं तो वह चुप नहीं रहने वाली हैं. पीएम व अबुआ आवास के लाभुकों को आप परेशान कर रहे हैं. आपका ऑपरेटर अपना साम्राज्य कायम किये हुए हैं और आप इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
कार्यशैली में लायें सुधार
कहा कि आप दोनों की कार्यशैली से जमुआ का विकास शून्य है. अधिकारी जनता की समस्या सुनें और ग्रामीणों को ऑफिस में डांट-फटकार नहीं करें. झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन जमुआ में एजीएम की मनमानी चरम पर है. कहा कि आप जनता का फोन रिसीव नहीं करते. यह अच्छा संकेत नहीं है. कहा कि वे लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, नहीं तो जमुआ की जनता उग्र हो जायेगी, तो संभाल नहीं पायेंगे. जमुआ विधायक के कक्ष प्रभारी गोपाल कृष्ण पांडेय ने सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फोन रिसीव किया करें. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद राय, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, अंनत साहू, उमेश साव, रूपलाल दास, वीरेंद्र गुप्ता, रंजीत यादव, अशोक कुमार सिंह, राम प्रसाद वर्मा, भोलाराम, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
