Giridih News :अल्पसंख्यक समाज ने किया रामभक्तों का स्वागत

Giridih News :गांडेय प्रखंड के गांडेय, अहिल्यापुर व ताराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रामनवमी की धूम रही. रविवार की सुबह विभिन्न गांवों के हनुमान मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की. मंदिरों व घरों में महावीरी ध्वज रोपण किया गया. शाम में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों द्वारा जुलूस निकाला गया. भयहरण मंडप में नुमाइशी अखाड़ा का आयोजन किया गया.

गांडेय क्षेत्र में रही रामनवमी की धूम, कई जगह निकला जुलूस

गांडेय प्रखंड के गांडेय, अहिल्यापुर व ताराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रामनवमी की धूम रही. रविवार की सुबह विभिन्न गांवों के हनुमान मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की. मंदिरों व घरों में महावीरी ध्वज रोपण किया गया. शाम में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों द्वारा जुलूस निकाला गया. भयहरण मंडप में नुमाइशी अखाड़ा का आयोजन किया गया. मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बैठा, ध्रुवदेव पंडित, यदुनंदन पाठक आदि थे. इधर श्रीराम जानकी मंदिर जोगनियाटांड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पूजा समिति के अध्यक्ष प्रो प्रवीण चौधरी, प्रो अरुण हाजरा समेत अन्य लोगों का योगदान रहा. इधर, रामनवमी को लेकर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थानेदार गुलाम गौस हुस्सामी व ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार, चिरंजीवी दल बल के साथ इलाके में मुस्तैद रहे. कई जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामनवमी के जुलूस का स्वागत किया.

कंट्रोल रूम से ली जा रही थी पल-पल की रिपोर्ट

रामनवमी में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो हुसैन दिनभर चौक-चौराहों का गश्त लगाते रहे. प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से जुलूस की निगरानी की निगरानी कर रहे थे. हर चौक-चौराहे व संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त की गयी थी. प्रखंड कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से अखाड़ा जुलूस की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >