जमुआ.
जमुआ थाना क्षेत्र चरघरा गांव से अपहृत 13 वर्षीय सोनाली कुमारी (पिता मंटू राय) को जमुआ पुलिस ने रविवार की रात देवघर बाजार से बरामद करने में सफलता पायी. सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में 164 का बयान के लिए कोर्ट भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि 29 मई को नाबालिग की मां सरिता देवी ने आवेदन दिया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी पढ़ने के लिये प्लस टू उच्च विद्यालय चरघरा गयी थी. इस क्रम में मेरी बड़ी बेटी खुशबू कुमारी (पति बबन राय) घटियारी थाना चकाई जिला जमुई ( बिहार) ने कुछ लोगों की मदद से उसका अपहरण कर ले लगी. इस मामले को ले जमुआ थाना में कांड संख्या 104/ 24 दर्ज किया था. जांच में किशोरी का लोकेशन खंगाला जाने लगा. रविवार को गुप्त सूचना मिली कि अपहरणकर्ता खुशबू अपने सहयोगी की मदद से सोनाली को देवघर से दूसरे स्थान लेकर जाने की तैयारी कर रही है. सूचना पर पुलिस देवघर पहुंची तो भनक लगते ही अपहरणकर्ता उसे बाजार में छोड़कर भाग गये. इसके बाद पुलिस ने किशोरी को लेकर थाना पहुंची.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
