रायपुर में डैम में डूबने से सरिया के 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक दुखद घटना में, 14 वर्षीय विवेक कुमार पांडेय की डैम में डूबने से मौत हो गई. शौच के लिए निकला विवेक वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसे खोजा और डैम में उसका शव मिला. यह घटना सरिया स्थित पैतृक गांव में भी शोक की लहर दौड़ा गई है.

बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित ठाकुरबाड़ी टोला निवासी प्रवासी मजदूर पिंकू उर्फ सौरभ कुमार पांडेय के 14 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार पांडेय की छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक डैम में डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया.

शौच के लिए निकला था, फिर नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, पिछले गुरुवार सुबह करीब छह बजे विवेक रायपुर स्थित अपने घर से शौच के लिए डैम की ओर निकला था. दिन के करीब 11 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गयी.

परिजन और स्थानीय लोग उसे तलाशते हुए डैम की ओर पहुंचे. वहां पानी में विवेक का शव तैरता हुआ मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने डैम से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पिता के साथ रायपुर में रहकर करता था पढ़ाई

विवेक अपने पिता के साथ रायपुर में रहकर आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता था. किशोर की अचानक मौत की खबर से सरिया स्थित उसके पैतृक गांव में भी शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxmi narayan pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >