Giridih News :देवरी के प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत

Giridih News :देवरी के रानीडीह गांव के एक प्रवासी मजदूर की मौत गुजरात के सूरत में शनिवार की सुबह हो गयी. सूचना मिलते ही गांव में गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

देवरी के रानीडीह गांव के एक प्रवासी मजदूर की मौत गुजरात के सूरत में शनिवार की सुबह हो गयी. सूचना मिलते ही गांव में गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. श्रमिक गौरीशंकर राय 50 वर्ष देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह पंचायत के रानीडीह गांव का निवासी था. वह पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ गुजरात के विंडोली के महादेव नगर सेक्टर पांच में रह कर मजदूरी करता था. शनिवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गयी. स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे. अस्पताल ले जाने के क्रम उनकी मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >