Giridih News :तालाब में डूबने अधेड़ की मौत, परिजनों में मातम

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो के बिसवा तालाब में डूबने तेजो महतो (57) की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. तेजो अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए तालाब गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह तालाब में डूबने लगा.

तेजो के साथ गये व्यक्ति को तैरना नहीं आता था. उसने हो-हल्ला किया. लेकिन, तब तक तेजो बीच तालाब में चला गया. हल्ला सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे और घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दी. लोगों के सहयोग से तेजो को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करवाया. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. तेजो गांव में ही मजदूरी करता था. उप प्रमुख ने बताया कि मृतक के परिवार को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो के बिसवा तालाब में डूबने तेजो महतो (57) की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. तेजो अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए तालाब गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह तालाब में डूबने लगा.

रविवार नगर में डूबने से एक हुई थी मौत

घटना की सूचना पर मुखिया तुलसी महतो, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो, लखन महतो, राजेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, मनोज महतो भी पहुंचे. बता दें कि पिछले दो दिनों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार को संतुरपी नहर में डूबने से महेश रविदास की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >