Giridih News: मौनी अमावस्या आज, राजदहधाम में संभावित भीड़ को देखते हुए समिति के लोग अलर्ट

Giridih News: हिंदू धर्मावलंबियों के लिए मौनी अमावस्या एक पवित्र व्रत के रूप में माना जाता है जो प्रति वर्ष माघ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस अवसर पर सरिया क्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल राजदहधाम स्थित उत्तर वाहिनी बराकर नदी में भी हजारों की संख्या में लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं.

मौनी अमावस्या को लेकर संभावित भीड़ के मद्देनजर नजर तपस्वी मौनी बाबा राजदहधाम समिति द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टि से कई प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष सुरेश भारती ने बताया कि परिसर स्थित मंदिरों तथा घाटों की साफ-सफाई करायी गयी है. सुरक्षा की दृष्टि से वॉलिंटियर्स भी लगाये गये हैं. वहीं नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गयी है. जगह-जगह अलाव लगाए जाने की भी तैयारी है.

अमृत योग दिवस के रूप में भी जानी जाती है मौनी अमावस्या

बताया जाता है कि मौनी अमावस्या को अमृत योग दिवस के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन हिंदू धर्म में मौन रहने का विधान है. ऐसा करके श्रद्धालु एक दिवसीय उपवास का पालन करते हैं. इस दिन गंगाजल को अमृत के समान माना गया है. मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या को संगम या पवित्र नदियों में देवताओं का निवास होता है. इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. लोग स्नान ध्यान कर पितरों के प्रसन्नता विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का दान करते हैं. जहां मोक्षदायिनी नदियां, संगम या पवित्र नदियां नहीं हैं. ऐसा बताया जाता है कि लोग नहाने के लिए उपलब्ध जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करते हैं. उन्हें भी उसी प्रकार अक्षुण्ण पुण्य मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >