Giridih News :अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी, एक दर्जन बाइक जब्त

Giridih News सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सोमवार की रात छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में चला. छापेमारी कबरीबाद माइंस के समीप की गयी. इसमें एक दर्जन बाइक जब्त किया गया.

कबरीबाद में सुरंग बनाकर अवैध कोयला का खनन किया जा रहा था. कोयला निकलने के बाद तस्कर इसे बाइक से ले जाने की तैयारी में थे. कोयला ढोने के लिए 50 से अधिक बाइक पहुंची थी. सूचना पर सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक से छापा मार दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर बाइक लेकर भाग गये, वहीं एक दर्जन बाइक वहीं छूट गयी, जिसे जब्त कर लिया गया. जहां छापेमारी की गयी वहां कई मुहाने बनाकर कोयला खनन किया जा रहा था. चोर 500 मीटर से अधिक लंबी सुरंग बनाकर कोयला निकाल रहे थे.

मुफस्सिल पुलिस भी पहुंची

मामले की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी पहुंची. परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने बताया कि कबरीबाद माइंस के चारों ओर तार की फेंसिंग की गयी. कोयला चोर फेंसिंग काटकर अवैध खनन कर रहे थे. इसकी सूचना पर टीम का गठित कर छापेमारी की गयी. पीओ ने कहा इस तरह से अवैध खनन करनेवाले अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं. जब्त बाइक मुफ्फसिल थाना को सौंपी जायेगी. अवैध खनन में शामिल लोगों लोगों को चिह्नित कर केस किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >