Giridih News :भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी: डॉ मंजू कुमारी

विकास एक सतत प्रक्रिया है. राष्ट्रवाद भावनाओं के साथ जुड़ा होता है. हमारा रोम-रोम राष्ट्र का कर्जदार है. हम सबका फर्ज है कि मां भारती की हिफाजत और सेवा के लिए सर्वस्व उत्सर्ग करने के लिए तैयार रहें.

उक्त बातें जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी ने झारखंडधाम स्थित विवाह भवन में भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कहीं. विधायक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित पार्टी है. कहा कि झारखंड में अबुआ नहीं ठगुआ सरकार है. कहा कि पूर्व विधायक केदार हाजरा ने क्षेत्र को ठगा. वे आमजनों के यहां नहीं जाकर बड़े-बड़े लोगों, दबंगों और बदनाम लोगों को तरजीह देते थे.

प्रशिक्षकों ने पार्टी के इतिहास की

जानकारी दी

प्रशिक्षक बीरेंद्र तिवारी ने भाजपा के इतिहास, केंद्र सरकार के कार्य, एसआइआर, सोशल मीडिया के उपयोग समेत अन्य जानकारी दी. कहा कि आज के दौर में मीडिया और सोशल मीडिया का अहम रोल है. इसके बगैर राजनीति नहीं चल सकती. उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने और उसे सरल एप पर डाउनलोड करने की सलाह दी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास मंडल ने की. प्रशिक्षक अशोक उपाध्याय ने भी विस्तार से अपनी बातें रखीं. समापन के अवसर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. हर घर में पार्टी का झंडा लगाने का सामूहिक संकल्प लिया गया. मौके पर माथुर मंडल, मोहन मंडल, दशरथ वर्मा, गंगाधर वर्मा, कार्तिक मंडल, विवेक आनंद कुशवाहा, ऋषि पांडेय, कुमारी प्रभा वर्मा, आशुतोष कुशवाहा, अजीत वर्मा, राजेश वर्मा, संजय दास सहित अन्य मौजूद थे.

अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने पर जोर

भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी की गिरिडीह महानगर कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय व संचालन संदीप डंगेच ने किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में झंडा लगाये हैं. बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ अध्यक्ष व कमेटी को झंडा लगाना है. यह अभियान आठ अप्रैल तक चलेगा.

जनहित में जरूरी काम पर विशेष जोर

कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. ऐसे में हम लोगों का कर्तव्य बनता है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे. विकास से पिछड़े तबकों के पास जाकर जनहित में जो जरूरी काम है, वह करवाना है. तभी, पार्टी के लिए बलिदान दिये लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी. उस समय से लेकर आज तक दो सीट से लेकर आज बहुमत का आंकड़ा पार किया गया. उन महापुरुषों बदौलत ही यह संभव हो सका. उन्होने महापुरुषों के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर भाजपा नेता चुन्नूकांत, डॉ शैलेंद्र चौधरी, विनय कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद यादव, प्रो विनीता कुमारी, पूनम प्रकाश, संत कुमार लल्लू, संगीता सेठ, संजू देवी, अनूप सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, जय शंकर सिन्हा, सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा, गंगाधर दास, संजय साहू, इनोद साव, सुरेश मंडल, संतोष गुप्ता, समरदीप, आकाश कुमार, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >