भरकट्टा ओपी क्षेत्र निवासी भुनेश्वर महतो के 16 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार वर्मा ने रविवार रात्रि को फांसी लगाकर जान दे दी. वह मैट्रिक का छात्र था. उसकी अभी परीक्षा अभी चल रही है. बड़े भाई ने उसे पढ़ने के लिए डांट फटकार लगायी थी. उसने गुस्से में आकर उसने अपने घर के पास बने गोहाल में फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि रात्रि 11 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. खोजबीन में वह गोहाल में फंदे से झूलते पाया गया. घटना की सूचना भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार को दी गयी. रात में ही पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
