Giridih News :मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने किया बेबी किट का वितरण

Giridih News :मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा ने कन्या भूमि संरक्षण कार्यक्रम के तहत मातृ शिशु सेवा सदन चैताडीह में जिन महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया, उन्हें बेबी किट देकर सम्मानित किया.

मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा ने कन्या भूमि संरक्षण कार्यक्रम के तहत मातृ शिशु सेवा सदन चैताडीह में जिन महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया, उन्हें बेबी किट देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान था. शाखा की महिलाओं ने कहा कि बेटे के जन्म होने पर घर में जितनी खुशियां मनायी जाती है, उससे कहीं ज्यादा खुशियां बेटियों के जन्म होने पर मनायी जानी चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा. वहीं दूसरी ओर शाखा के द्वारा जीव दया के ऊपर गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया. इसमें शाखा की अध्यक्ष सोनू चौधरी और कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने यह प्रण लिया कि 365 दिन गौ सेवा गिरिडीह प्रेरणा की तरफ से की जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >