Giridih News :माओवादियों ने की पोस्टरबाजी

Giridih News :दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव से पहले पीरटांड़ के गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर पालगंज मोड़ में भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपका कर वोट नहीं देने की अपील की है.

दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव से पहले पीरटांड़ के गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर पालगंज मोड़ में भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपका कर वोट नहीं देने की अपील की है. बहुत दिनों के बाद माओवादी ने पोस्टर चिपकाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. मोड़ पर दो पोस्टर चिपकाया गया है. भाकपा माओवादियों ने लिखा है कि वोट का रास्ता दलाली का रास्ता, दलाली का रास्ता त्याग दें. साथ ही दूसरे पोस्टर में लिखा है वोट वोट वहीं चिल्लाते हैं, जिनको लूट, दमन हत्या में हिस्सेदारी मिलता है. सूचना पर प्रशासन ने पोस्टर को उखाड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >