किसान जनता पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

किसान जनता पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

गिरिडीह. किसान जनता पार्टी की बैठक सोमवार को न्यू बरगंडा स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता गंगाधर यादव ने की. बैठक में बाहरी नेताओं के चंगुल से गांडेय विधानसभा क्षेत्र को आजादी दिलाने के लिए रणनीति बनायी गयी. पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि विगत 15 वर्षों से गांडेय विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बाहरी लोगों के हाथों में है. कुछ राजनैतिक दल वाले पैसा पर बिकने वाले दलालों को अपने पार्टी का कार्यकर्ता बनाकर उसके माध्यम से गांडेय विधानसभा के लोगों को हिंदू मुस्लिम, अगड़ा पिछड़ा, आदिवासी गैर आदिवासी में भेदभाव करवाकर बाहरी लोगों को चुनाव जिताने में कामयाब हो जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है. किसान जनता पार्टी के संयोजक संचित गुप्ता ने कहा कि पैसा के प्रलोभन में आकर गांडेय विधानसभा क्षेत्र के जितने लोग बाहरी लोगों के हाथों में गांडेय विधानसभा क्षेत्र को बेचने पर आमादा है, उससे कई गुना ज्यादा लोग गांडेय की आजादी चाहते हैं. सिर्फ उन्हें जगाने की जरूरत है. बैठक में सचिव देवचंद्र यादव, संरक्षक सूकुल नारायण देव, कार्यालय सचिव विजय कुमार, बेंगाबाद अंचल अध्यक्ष नबी अंसारी, गांडेय प्रभारी बासुदेव महतो, गिरिडीह मुफ्फसिल प्रभारी सह जिला महासचिव भागीरथ राय, दिशोम गुरु दासो मुर्मू, अधिवक्ता अंकित कुमार दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >