Giridih News :अभाविप की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Giridih News :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह नगर इकाई की एक बैठक संघ कार्यालय बरगंडा में हुई. इसमें कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में उपस्थित संघ के झारखंड सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौरवमयी शताब्दी यात्रा में पंच-परिवर्तन के लक्ष्यों के साथ समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है. अभाविप जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने बताया कि संघ ने नागरिकों में राष्ट्र प्रथम की भावना को प्रबल किया और समाज में वैमनस्य को खत्म करने का प्रयास किया.

संघ ने कभी अपने मूल विचारों से समझौता नहीं किया

संघ ने अपने मूल वैचारिक अधिष्ठान से कभी समझौता नहीं किया और सदैव सामाजिक सौहार्द की दिशा में कार्य किया. आज संघ अपनी अनवरत यात्रा में सौ वर्षों का मील का पत्थर पार कर एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा तमाम चुनौतियों और झंझावातों से भरी रही है, लेकिन संघ ने हमेशा अपने मूल्यों और लक्ष्यों को कायम रखा.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, संघ के जिला सह संपर्क प्रमुख शिव गौरव पांडेय, अभाविप नगर सह मंत्री अनीश राय, अभिजीत सिन्हा, कॉलेज उपाध्यक्ष गुलशन यादव, बिट्टू मोदी, मुन्ना पंडित, दीपक वर्मा, विकास वर्मा, सुमित कुमार, आदित्य कुमार, अमित कुमार मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >