चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को दी गयी कई जानकारी

कसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक आलोक कुमार सिंह वे सभी प्रत्याशियों सो निर्वाचन संबंधी दिशानिर्देश देने के लिए बैठक की.

गिरिडीह. लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक आलोक कुमार सिंह वे सभी प्रत्याशियों सो निर्वाचन संबंधी दिशानिर्देश देने के लिए बैठक की. इसमें निर्वाचन संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर सामान्य प्रेक्षक ने कई निर्देश दिये. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, व्यय प्रेक्षक, विभिन्न राजनीतिक पार्टी के सदस्य समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

बरकट्ठा विस क्षेत्र में व्यय प्रेक्षक ने लिया चुनावी तैयारी का जायजा

गिरिडीह. लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निमित्त सोमवार को व्यय प्रेक्षक गांधी डोंठी ने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सहायक निर्वाची पदाधिकारी, बरकट्ठा विधानसभा से निर्वाचन को लेकर की गयी तैयारियों से अवगत हुए. कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा उन्होंने एसएसटी/एफएसटी के कार्यों की जानकारी ली तथा कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान उनके कार्य व दायित्व के संबंध में कई निर्देश दिये गये. इस दौरान श्रम अधीक्षक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 20 बरकट्ठा समेत निर्वाचन के कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >