Giridih News : तालाब नहाने गये व्यक्ति की डूबने से मौत

Giridih News : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

Giridih News :

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की 12 बजे की है. घटना के बाबत बताया जाता है कि अटका के किशोर पासवान (45) नहाने तालाब गए थे. इसी क्रम में वे तालाब में उतरे ही थे. तभी पैर फिसल कर गहराई वाले स्थान पर जा पहुंचे. इसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी. इधर आसपास के लोगों की नजर उक्त व्यक्ति पर पड़ी. हो-हल्ला होने पर लोग जुटे और उसे तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद इलाज के लिए बगोदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना को लेकर मृतक के बेटे ने बताया कि पिता गांव में छोटे मोटे कामकाज करते थे. एकादशी को लेकर तालाब नहाने के लिए गये थे. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया. इधर घटना की सूचना बगोदर पुलिस को भी दी गयी. मृतक के शव का पोस्टमार्टम बगोदर पोस्टमार्टम हाउस में किये जाने बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >