Giridh News :मलेरिया जागरूकता रथ को किया रवाना

Giridh News :देवरी प्रखंड से मलेरिया जागरूकता रथ को रवाना किया गया. रथ गांवों में जाकर लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करेगी. वहीं, गावां में फीवर सर्वे किया. इसमें 37 गांवों में 390 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया. सभी की रिपोर्ठ सामान्य आयी.

देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशलकांत ने गुरुवार को मलेरिया जागरूकता को लेकर रथ रवाना किया. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल को देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्रखंड के सभी उपकेंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ किट के माध्यम से रक्त व मलेरिया की जांच की जायेगी. जांच में मलेरिया पॉजिटिव पाये जाने वालों को दवा दी जायेगी. मौके पर बीपीएम आलोक कुमार, ओमप्रकाश ठाकुर, मो संताज, रवि चौधरी, सुरेश वर्मा, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.

गावां प्रखंड में फीवर सर्वे, मलेरिया की स्थिति सामान्य

37 गांवों में 390 लोगों का लिया गया ब्लड सैंपल

गावां प्रखंड के 37 गांवों में फीवर सर्वे के दौरान 390 लोगों की मलेरिया जांच की गयी. इनमें एक भी मलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया. सभी की स्थिति सामान्य पाय गयी. बताया गया कि मॉनसून शुरू होने से पहले मलेरिया रोकथाम के लिए फीवर सर्वे कार्यक्रम चलाया जाता है, जिससे पता चल सके कि किस क्षेत्र में मलेरिया रोगी हैं. ऐसे जगहों को चिह्नित कर मास फीवर सर्वे, मरीज का उचित उपचार और प्रचार-प्रसार किया जाता है. मलेरिया का सामान्य लक्षण तेज बुखार आना, ठंड लगकर बुखार आना, माथा दर्द, उल्टी आना, बदन व जोड़ों में दर्द होना है. यदि किसी में यह लक्षण मिले, तो तुरंत अपने खून की जांच करायें. इसकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में मुफ्त में की जाती है और इलाज भी होता है. इस बीमारी से बचने के लिए आसपास में साफ-सफाई, जल जमाव नहीं होने देना, जल जमाव स्थल पर केरोसिन या जले मोबिल का छिड़काव करने, बेकार टायर और टूटे-फूटे बर्तन, नारियल के खोखले को सूखे जगह रखने की सलाह दी गयी. सर्वे में अनिल साव, शिशिर उपाध्याय, कालिकिंकर, सौरभ कुमार, देवीलाल सोरेन, दशरथ साव, राजीव रंजन, आलोक कुमार, बिनोद मालाकार, जलील अंसारी व सहिया कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >