Giridih News: प्लांटाें का रखरखाव व लिकेज पाइप लाइन को जल्द करें दुरूस्त : नगर प्रशासक

Giridih News: गर्मी में शहरी जलापूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को नगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक की. इस बैठक में साईं कंस्ट्रक्शन के संवेदक को जलापूर्ति प्लांटों के बेहतर तरीके से रखरखाव एवं लिकेज पाइपलाइन को जल्द दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में नगर प्रशासक श्री लायक ने कहा कि खंडोली से शहरी क्षेत्र में आने वाली जलापूर्ति पाइपलाइन में कुछ जगहों पर लिकेज की समस्या है. साईं कंस्ट्रक्शन को निर्देश दिया गया कि जल्द लिकेज को बंद कराया जाये. कहा कि कई जगहों से गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं. संवेदक को प्लांटों का रखरखाव बेहतर तरीके से करने एवं सही मात्रा में केमिकल देने का निर्देश दिया गया.

कहां-कहां किस-किस लोगों ने कनेक्शन ले रखा है, इसे चिह्नित किया जाये

कहा कि राइजिंग पाइप में कहां-कहां किस-किस लोगों ने कनेक्शन ले रखा है, इसे चिह्नित किया जाये. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि शहरी क्षेत्र के कई लोग मोटर लगाकर पानी खींचते हैं. नगर प्रशासक ने लोगों से अपील की है कि जलापूर्ति के समय मोटर लगाकर पानी नहीं खींचे, ताकि भी लोगों के आवास तक पानी पहुंच सके. इस मामले को लेकर विद्युत विभाग को पत्र लिखकर शहरी जलापूर्ति के समय जिस इलाकों में पानी की आपूर्ति की जा रही है, उस वक्त संबंधित इलाकों में बिजली काटने का अनुरोध किया गया है. मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >